जिला कुल्लू के विकासखंड निरमंडमें एसडीएम ने नव निर्वाचित प्रधान उप प्रधानों को दिलाई शपथ. - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, January 27, 2021

    जिला कुल्लू के विकासखंड निरमंडमें एसडीएम ने नव निर्वाचित प्रधान उप प्रधानों को दिलाई शपथ.

    लीला चंद जोशी,ब्यूरो निरमंड, 
    (अखंड भारत दर्पण,राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)

    जिला कुल्लू के जिला कुल्लू के अंतर्गत विकासखंड   निरमंड में   नवनिर्वाचित  प्रधान तथा   उप प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह बी डी ओ ऑफिस निरमंड में आयोजित किया गया | विकासखंड निरमंड के ग्राम पंचायत सराहन के नवनिर्वाचित प्रधान प्रेम ठाकुर ढोल नगाड़ों के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए | विकासखंड निरमंड के सभी प्रधान तथा उप प्रधान हिमाचली पहाड़ी नाटी डालते हुए निरमंड बाजार से वीडियो ऑफिस तक पहुंचे | इस समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम  चेत सिंह ने सभी नवनिर्वाचित प्रधान , प्रधानों को शपथ दिलाई | एसडीएम ने अपने संबोधन में कहा कि जनता ने आप सभी को अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजा है आप सभी का यह दायित्व बनता है कि आप गांव के विकास को आगे बढ़ाएं और सभी लोगों के काम निष्पक्षता से करें | कार्यक्रम के सहायक आयुक्त बीडीओ ने सभी पंचायतों के प्रधान  तथा उप प्रधानों   से कहा कि हर पंचायत में महीने में दो बैठकों का आयोजन होना चाहिए ताकि   अधूरे व्    नए विकास कार्य को पूरा किया जा सके |  उन्होंने यह भी कहा की सरकारी योजनाओं का लाभ और कार्यप्रणाली  जानने के लिए वे कभी भी  बी डी ओ ऑफिस आ सकते हैं | इस कार्यक्रम में एसडीएम  चेत सिंह, सहायक आयुक्त बी डी ओ प्रिया नागटा , तहसीलदार देवी सिंह कौशल मुख्य रूप से उपस्थित रहे |

    No comments:

    Post a Comment