हिमाचली लोकगायक हीरा लाल जोशी द्वारा गाया हुआ लोकगीत "मुंगड़ू राम वर्कचार्ज की नाटी" की वीडियो शूटिंग आनी के खुन्न में संपन्न। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, November 12, 2021

    हिमाचली लोकगायक हीरा लाल जोशी द्वारा गाया हुआ लोकगीत "मुंगड़ू राम वर्कचार्ज की नाटी" की वीडियो शूटिंग आनी के खुन्न में संपन्न।


    अंजना जूली, ब्यूरो आनी।
    अखण्ड भारत दर्पण।
    11 नवंबर।
    हिमाचली लोकगीत पर आधारित वीडियो "मुंगड़ू राम वर्कचार्ज की नाटी" की शूटिंग आनी के खुन्न में संपन्न हुई। इस गीत के लेखक और गायक हैं हीरा लाल जोशी जो कुल्लू जिले के बाह्य सिराज क्षेत्र निरमण्ड से संबंधित हैं। हिमाचली लोकगायक हीरा लाल जोशी जो बाल्यकाल  से ही गायकी से जुड़े है। ये समय समय पर आजतक,शिमला रेडियो स्टेशन,ऑडियो ,वीडियो, औऱ दिल्ली आस्था चैनल से बहुत सारे लोकगीत औऱ भजन की प्रस्तुति देते आ रहे हैं। इस वीडियो में भगवती लोकनृत्य क्लब परकोट (आनी) के युवकों एवम युवतियों ने अपने नृत्य कला का जादू बखेरा है। इस गीत को संगीत औऱ वीडियो से सजाया है गुलाब जनदेवा ने।यह लोकगीत वीडियो "जोशी प्रोडक्शन" यूट्यूब चैनल पर कुछ दिनों के बाद उपलब्ध होगा।

    No comments:

    Post a Comment