आदर्श युवा मण्डल लामिसेरी ने जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता आनी से की मुलाक़ात। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, December 14, 2021

    आदर्श युवा मण्डल लामिसेरी ने जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बिजली की लो वोल्टेज की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता आनी से की मुलाक़ात।


    अंजना जूली।
    अखण्ड भारत दर्पण।
    14 दिसंबर।
    आदर्श युवा मण्डल लामिसेरी के समस्त युवा एवं ग्रामवासियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मंगलवार को अध्यक्ष जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य अधिशासी अभियंता हिमाचल प्रदेश विद्युत मण्डल आनी के कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाक़ात की ।
    उन्होंने मांग की कि गांव लामिसेरी में जो लो वोल्टेज की समस्या है उसको जल्द से जल्द दूर किया जाए और बिजली की तारे जो सेब के पेड़ों से लिपटी है उन्हें भी तुरंत हटाया जाए।इस संबंध में अधिशासी अभियंता आनी ने आश्वासन दिलाया कि इस वोल्टेज की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।प्रतिनिधि मण्डल के साथ विशेष रूप से प्रितम सागर भी इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता से मिले।

    No comments:

    Post a Comment