नागरिक अस्पताल आनी में स्वास्थ्य मेले में 432 लोगों ने भाग लिया और अमर ठाकुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष इस मेले में मुख्यातिथि की हैसियत से रहे मौजूद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, April 18, 2022

    नागरिक अस्पताल आनी में स्वास्थ्य मेले में 432 लोगों ने भाग लिया और अमर ठाकुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष इस मेले में मुख्यातिथि की हैसियत से रहे मौजूद।

    मनीष, ब्यूरो आनी।
    विकास खण्ड आनी के अंतर्गत एक मात्र नागरिक अस्पताल आनी के परिसर में जन हित में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कृषि उपज एवम विप्पणन समिति कुल्लू व लाहौल स्पीति के अध्यक्ष और भाजपा मण्डल आनी के नव नियुक्त अध्यक्ष अमर ठाकुर ने किया। इस मेले में आयुष्मान कार्ड, हिमकेयर कार्ड के लिए आवेदन की सुविधा प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त इसमें टेली मेडिसिन सुविधा भी उपलब्ध रही। इसमें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और नेर चौक स्थित चिकत्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दी। इस मेले में 432 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    No comments:

    Post a Comment