रानी रत्नाकुमारी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब नोगली ने स्व. राजा वीरभद्र सिंह की याद में वॉलीबॉल व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का किया आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, June 26, 2022

    रानी रत्नाकुमारी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब नोगली ने स्व. राजा वीरभद्र सिंह की याद में वॉलीबॉल व रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का किया आयोजन।

    विकासखंड रामपुर के रानी रत्नाकुमारी मेमोरियल स्पोर्ट्स क्लब नोगली द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की याद में वॉलीबॉल प्रतियोगिता  और रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंदलाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।
     
     इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 टीमों ने भाग लिया । रस्साकस्सी प्रतियोगिता में महिला मण्डल जारा ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा वॉलीबॉल में चौपाल सैंज टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।जिसके लिए विजेता और उपविजेता टीम को शानदार खेल प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत  किया गया ।

    No comments:

    Post a Comment