कंप्यूटर कोर्स कर रहे 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की खुदखुशी , जांच में जुटी पुलिस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, March 7, 2023

    कंप्यूटर कोर्स कर रहे 21 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की खुदखुशी , जांच में जुटी पुलिस।

    जिला मण्डी के धनोटू में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है   हालांकि युवक ने खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय टेकचंद पुत्र शेष राम निवासी गांव भुनाग डाकघर कथौग तहसील पधर जिला मण्डी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

    जानकरी के मुताबिक, टेकचंद कंप्यूटर कोर्स के लिए धनोटू-बग्गी मार्ग पर स्थित एक निजी होस्टल में रहता था। इस दौरान अचानक ही उसके कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब हॉस्टल में मौजूद अन्य युवकों ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि एक युवक ने आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment