कारगिल विजय दिवस पर मण्डी के शहीद स्मारक में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, July 22, 2023

    कारगिल विजय दिवस पर मण्डी के शहीद स्मारक में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम।

    कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 26 जुलाई को मण्डी शहर में स्थित शहीद स्मारक में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत यह जानकारी दी।
    अश्विनी कुमार ने कहा कि जिला स्तरीय कारगिल दिवस समारोह 26 जुलाई को प्रातः 11 बजे आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी जाएगी। कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, गैलेंट्री अवार्ड से अलंकृत सैनिकों और उनके परिवारजनों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
    बैठक में एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त के.एस.पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    No comments:

    Post a Comment