पंजाब में गोलियां मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, September 25, 2023

    पंजाब में गोलियां मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई ,





     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / तरनतारन : पंजाब के जिला तरनतारन से गोली चलने की ख़बर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बता दे कि मृतक व्यक्ति की पहचान गुरजिंदर सिंह (45) पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव रटोल के रूप में हुई है। मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक गत शाम जब गुरजिंदर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर खेतों में स्प्रे करने के लिए जा रहा था। तभी उसी दौरान रात 8 बजे के करीब ट्यूबवेल वाले कमरे के नजदीक उसकी अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियां मार दी गई और इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



    No comments:

    Post a Comment