शिमला(जी आर भारद्वाज)–केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया.15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि इन 56 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना है. इनपर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है.56 सीटों में से सबसे ज्यादा 10 उत्तर प्रदेश की हैं।इसके अलावा महाराष्ट्र-बिहार की 6-6 सीटें हैं।जबकि मध्यप्रदेश-पश्चिम बंगाल की 5-5 सीटें हैं। कर्नाटक और गुजरात की 4-4 राज्यसभा सीटों पर भी 27 फरवरी को मतदान होगा। इसके अलावा तेलंगाना-राजस्थान और ओडिशा की 3-3 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल की 1-1 सीट पर मतदान होगा।राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी और इसी दिन नतीजे आएंगे. चुनाव के लिए आयोग 8 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच की तारीख 16 फरवरी है. उम्मीदवार 20 फरवरी तक नाम वापस ले सकेंगे।
Tuesday, January 30, 2024
15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को होंगे चुनाव।
Tags
# शिमला दर्पण
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
शिमला दर्पण
Tags
शिमला दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment