मेरठ में शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, June 3, 2024

    मेरठ में शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, चार लोग जिंदा जले।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तर प्रदेश (विपिन कुमार ओझा राज्य ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 63 88 93 22 62) : मेरठ में रविवार देर शाम गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर एक कार में अचानक आग लगने से कार में सवार 4 लोग जिंदा जल गए। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक कार काफी जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि सभी हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे। चारों मृतकों की पहचान नहीं हुई है। बॉडी इस कदर जली है कि चारों को पहचानना मुश्किल हो रहा है। लाशों को देखकर ऐसा लग रहा है कि कार में 3 बड़े लोग और 1 बच्चा था। महिला और पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है। उनके कंकाल भी जल चुके हैं। पुलिस कार की नंबर प्लेट के आधार पर कार में सवार लोगों की पहचान करने में जुटी है। कार में गैस सिलेंडर भी मिला है। फायर ब्रिगेड टीम का कहना है कि सिलेंडर में लीकेज या ब्लास्ट से कार में आग लगी होगी।

    No comments:

    Post a Comment