जवाली में पुलिस ने ट्राले से पकड़ी 33 पेटी अवैध शराब, चालक के खिलाफ मामला दर्ज - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, July 7, 2024

    जवाली में पुलिस ने ट्राले से पकड़ी 33 पेटी अवैध शराब, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

     जवाली में पुलिस ने ट्राले से पकड़ी 33 पेटी अवैध शराब, चालक के खिलाफ मामला दर्ज




    Kangra समाचार: ताहलियां में पुलिस थाना जवाली की   पुलिस ने एक ट्राले से अवैध शराब की खेप बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्राला बीती रात पुलिस द्वारा हेड कांस्टेबल सुग्रीव सिंह व केवल सिंह के नेतृत्व में लगाए गए   चेक पोस्ट पर रोका गया और चालक मौके से भाग गया. ट्राला 32 मील से जवाली की ओर आ रहा था

    ट्राले से करीब 33 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्राले व शराब को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ताहलियां में ट्राले से 33 पेटी अवैध शराब बरामद की है। चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।


    अखंड भारत दर्पण (ABD News) ताजा खबर के लिए फॉलो करें तथा खबर को शेयर करें। या www.abdnews.org.in पर visit करे।

    No comments:

    Post a Comment