कुल्लू में महिला ने नवजात बेटे को जन्म देकर गाड़ी के नीचे छोड़ा, पुलिस कर रही आरोपी महिला की तलाश - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, July 13, 2024

    कुल्लू में महिला ने नवजात बेटे को जन्म देकर गाड़ी के नीचे छोड़ा, पुलिस कर रही आरोपी महिला की तलाश

     कुल्लू में महिला ने नवजात बेटे को जन्म देकर गाड़ी के नीचे छोड़ा, पुलिस कर रही आरोपी महिला की तलाश



    Kullu News: जिला मुख्यालय कुल्लू में मां की ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां अपने नवजात बच्चे को जन्म देकर खड़ी गाड़ी के नीचे जिंदा छोड़कर फरार हो गई।

    मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पुलिस थाना कुल्लू में सूचना प्राप्त हुई कि शीतला माता मंदिर के पास मुख्य सडक़ के साथ एक खड़ी गाड़ी के नीचे किसी अज्ञात मां के द्वारा नवजात शिशु (बालक) को कंबल में लपेटकर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और कंबल में लपेटे हुए नवजात बच्चे को कब्जे में लिया।

    पुलिस थान कुल्लू

    उन्होंने कहा कि पुलिस थान कुल्लू की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर नवजात शिशु को संरक्षण में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ईलाज के लिए दाखिल किया गया। वहीं, चिकित्सा अधिकारी ने नवजात शिशु को स्वस्थ बताया है। एसपी ने कहा कि उक्त मामले के संदर्भ में पुलिस थाना कुल्लू में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। धरा 93 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

    No comments:

    Post a Comment