Himachal News: सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, बैठक में हिमाचल के इन मुद्दों पर की चर्चा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, July 19, 2024

    Himachal News: सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, बैठक में हिमाचल के इन मुद्दों पर की चर्चा

     हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस बीच उन्होंने प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत कई नेता मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि सीएम सुक्खू की हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री के साथ यह दूसरी मुलाकात है।

    हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की।


    इस बीच प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी सीएम सुक्खू के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बिजली, स्मार्ट सिटी और कई अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। 


    बैठक में कई मुद्दों पर की चर्चा


    सीएम सुक्खू ने बैठक के बाद कहा कि हमने बिजली, स्मार्ट सिटी और कई अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमने केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश से संबंधित विषयों पर चर्चा की, अब देखते हैं क्या होता है।

     इस बैठक में हिमाचल के अन्य मंत्री भी शामिल हुए। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हाल ही में अपने राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्र के मंत्रियों से मिलने गए थे

    नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर चुके मुलाकात

    बुधवार, 17 जुलाई को उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उनसे रानीताल-कोटला की 39.20 किलोमीटर और घुमारवीं-जाहू-सरकाघाट की 41.50 किलोमीटर सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का आग्रह किया।

    News source

    No comments:

    Post a Comment