Himachal Weather Today: हिमाचल में मानसून सक्रिय, कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, July 27, 2024

    Himachal Weather Today: हिमाचल में मानसून सक्रिय, कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी

      Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। कहीं बाढ़ तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं बारिश से किसानों और बागवानों को राहत मिली है। प्रशासन ने लोगों को नदी और नालों से दूर रहने की सलाह दी है।



    विभाग के मुताबिक प्रदेश के चार जिलों चंबा, लाहुल स्पीति, किन्नौर व कुल्लू को छोड़ बाकी सभी जिलों के लिए आंधी के साथ भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे।

     बारिश से से किसानों-बागवानों को मिली राहत

    वहीं प्रदेश में 24 घंटों के दौरान अधिकतर स्थानों पर वर्षा होने से किसानों और बागवानों को राहत मिली है। धान और मक्की के साथ सेब व अन्य फलों के लिए यह वर्षा लाभदायक है। कई स्थानों पर सूखे जैसी स्थिति बनी हुई थी, वहां पर वर्षा ने कुछ राहत प्रदान की है।


    इन जिलों में हुई बारिश

     इस दौरान धर्मशाला में 53.6, शिमला में 50, सुंदरनगर में 45, सिरमौर के धौलाकुआं में 31 मिलीमीटर वर्षा हुई। भारी वर्षा के कारण प्रदेश में 17 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    कई स्‍थानों पर बाढ़ की चेतावनी

    मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में कई स्थानों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को नदी-नालों के नजदीक न जाने की सलाह दी है। शुक्रवार सुबह नाहन में 29 व नेरी में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    No comments:

    Post a Comment