Monsoon in Himachal: मानसून के पहले 10 दिन सामान्य से 82 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, July 7, 2024

    Monsoon in Himachal: मानसून के पहले 10 दिन सामान्य से 82 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश

     दस दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 82 फीसदी अधिक बादल बरसे। 27 जून से छह जुलाई तक प्रदेश में 74 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

    मानसून सीजन के पहले दस दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 82 फीसदी अधिक बादल बरसे। 27 जून से छह जुलाई तक प्रदेश में 74 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 40 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और ऊना जिला में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई। जिला मंडी में सबसे ज्यादा बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में 27 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश किया था। 27 जून से 6 जुलाई तक आठ जिलों बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में बादल झमाझम बरसे।

    इस दौरान बिलासपुर में सामान्य से 58, चंबा में 90, हमीरपुर में 83, कांगड़ा में 166, कुल्लू में 83, मंडी में 234, शिमला में 121 और सोलन में 48 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। किन्नौर जिला में सामान्य से 24, लाहौल-स्पीति में 79, सिरमौर में 36 और ऊना में 10 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, एक से छह जुलाई के दौरान प्रदेश में सामान्य से 106 फीसदी अधिक बारिश हुई। प्रदेश में इस दौरान 72 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में 35 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

    No comments:

    Post a Comment