पधर के पाली गांव में चोरों ने नक़दी पर किया हाथ साफ़ - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, July 21, 2024

    पधर के पाली गांव में चोरों ने नक़दी पर किया हाथ साफ़

     


    पधर 


    पधर थाने के अंतर्गत पाली पंचायत के सिल्ह गांव में दिन दिहाडे चोरों ने रिहायशी मकान में सेंध लगाकर आभूषण के साथ नक़दी में हाथ साफ़ कर लिया। वारदात के समय घर के सदस्य समीप के पिपली गांव में भागवत् कथा सुनने गए थे।घर की दूसरी मंज़िल के कमरे में स्कूली बचे टीवी देख रहे थे। कमरे से आवाज़ें आने पर वह बाहर आये। दो अज्ञात चोर आभूषणों के बैग को हाथ में लेकर जा रहे थे। बच्चे की चोरों से बैग को छुड़वाते वक्त झड़प हो गई जिस कारण उसे मामूली चोटें आई है। वारदात की सूचना उसने दादा नरोत्तम ठाकुर को दी। वही पधर पुलिस चोरी मामले पर कार्यवाही कर रही है। क्षेत्र में चोरी की वारदातों से दहशत का माहोल बनता जा रहा है। नरोत्तम ठाकुर ने बताया कि चोरों ने पचीस हज़ार की नक़दी चुरा ली। आभूषणों के बैग को छुड़ा लिया है। आभूषण और नक़दी अलमारी में रखे थे। वारदात को अंजाम देने के लिये चोरों ने लॉकर को तोड़ दिया।


    No comments:

    Post a Comment