चित्तरंजन के रेलकर्मी नाट्य कलाकारों ने किया संत्रास का मंचन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, July 19, 2024

    चित्तरंजन के रेलकर्मी नाट्य कलाकारों ने किया संत्रास का मंचन।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पश्चिम बंगाल (प्रहलाद प्रसाद उर्फ पारो शैवलिनी की खास रिपोर्ट) : 
    *विराज गांगुली के निर्देशन में देवेन्द्र शर्मा,चिनमय बाहरी, कल्याण मुखर्जी,कौशिक दास, समिष्ठा सन्नमत ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को मोहा।

    चित्तरंजन रेलनगरी के तकनीकी प्रशिक्षण संस्था का बधवार हॉल में गुरूवार की शाम दिल को छू लेने वाली हिंदी नाटक संत्रास का मंचन किया गया। लगभग पैंतीस मिनट के इस अभिनय यात्रा के दौरान पूरे हॉल में सन्नाटा छाया रहा। अभिनय यात्रा की समाप्ति पर तालियों की गूंज ने सन्नाटे को चीरते हुए कलाकारों के मान और सम्मान दोनों को बढ़ावा दिया।

    No comments:

    Post a Comment