मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस ब्यास नदी में गिरी, 8 लोग हुए घायल - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, July 27, 2024

    मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस ब्यास नदी में गिरी, 8 लोग हुए घायल

     मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस ब्यास नदी में गिरी, 8 लोग हुए घायल


    Accident In Manali: विश्‍व पर्यटन स्‍थल मनाली में शुक्रवार सुबह निजी प्रेम बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस मनाली से पठानकोट जा रही थी। करीब आठ बजे अनियंत्रित होकर बाणुपुल के पास ब्यास नदी के किनारे पर जा गिरी। इसमें 8 यात्री घायल हो गए हैं।

    छ‍ह घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली लाया गया। वहीं 2 का प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    सूचना के अनुसार, न्यू प्रेम बस सर्विस ट्रांसपोर्ट की निजी बस सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर मनाली से पठानकोट के लिए निकली। इसमें ड्राइवर कंडक्टर सहित 12 यात्री सवार थे। मनाली से कुछ दूरी पर करीब 8 बजे बस अनियंत्रित होकर बाणुपुल के पास ब्यास नदी के किनारे पर जा गिरी। इससे बड़ा हादसा टल गया। यदि बस नदी के बीचोबीच जा गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मचनी शुरू हुई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। पुलिस अब हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। बस की चपेट में एक गाड़ी भी आई है, जिसे काफी नुकसान पहुंचा है। जिस जगह बस सड़क से बाहर पलटी है, वहां पर सड़क किनारे ब्रेक के निशान है।

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि बस हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। राहत बचाव कार्य में चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच करने में जुट गई है।

    No comments:

    Post a Comment