ब्यास नदी पर मैगल के पास तैरता हुआ मिला अज्ञात शव - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, July 8, 2024

    ब्यास नदी पर मैगल के पास तैरता हुआ मिला अज्ञात शव

     


    पुलिस थाना पधर के अंतर्गत मैगल गौ सदन के नीचे ब्यास नदी पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवा लिया है। थाना प्रभारी पधर अशोक कुमार ने बताया कि ब्यास नदी के किनारे स्थानीय लोगों ने शव को पानी में तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस थाना पधर को दी। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर सभी प्रक्रिया पूरी कर दी गई है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वही इस बारे में पुलिस बे सभी थानों को अवगत करवा दिया गया है ताकि इसकी पहचान हो सके। वही खबर की पुष्टि डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने की है।


    No comments:

    Post a Comment