राज्यसभा उपचुनाव: रवनीत बिट्टू-जॉर्ज कुरियन और कांग्रेस से सिंघवी निर्विरोध चुने गए, त्रिपुरा में मुकाबला बाकी - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, August 28, 2024

    राज्यसभा उपचुनाव: रवनीत बिट्टू-जॉर्ज कुरियन और कांग्रेस से सिंघवी निर्विरोध चुने गए, त्रिपुरा में मुकाबला बाकी

     राज्यसभा उपचुनाव: रवनीत बिट्टू-जॉर्ज कुरियन और कांग्रेस से सिंघवी निर्विरोध चुने गए, त्रिपुरा में मुकाबला बाकी



    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मौजूदा सदस्यों के हाल ही में लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण खाली हुई 12 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई थी।



    राज्यसभा उपचुनाव में मंगलवार को सात और सीटों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। इनमें भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, जॉर्ज कुरियन, किरण चौधरी, ममता मोहनता, मनन कुमार मिश्रा और कांग्रेस से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी के

    अलावा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।



    इससे पहले सोमवार को चार उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया था। इनमें महाराष्ट्र से भाजपा के धैर्यशील पाटिल और राकांपा के नितिन पाटिल शामिल हैं। वहीं, असम से रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास को विजेता घोषित किया गया। इस प्रकार 12 में से 11 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना जा चुका है। बची हुई त्रिपुरा की सीट पर तीन सितंबर को विजेता का फैसला होगा। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष राजीब भट्टाचार्य का मुकाबला राज्य में सीपीआई (एम) के पूर्व विधायक सुधान दास से है।

    No comments:

    Post a Comment