जंगली मुर्गे को डिनर प्लेट पर परोस सुक्खू सरकार ने हिमाचल का नाम किया देश भर में बदनाम :त्रिलोक कपूर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, December 14, 2024

    जंगली मुर्गे को डिनर प्लेट पर परोस सुक्खू सरकार ने हिमाचल का नाम किया देश भर में बदनाम :त्रिलोक कपूर

     


    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक बार फिर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। इस बार जंगली मुर्गे के चटकारे लेने पर भाजपा ने सुक्खू पर हमला बोला है। हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियों को लेकर सीएम सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि हिमाचल में संरक्षित प्रजाति के जंगली मुर्गे का शिकार कर उसे खाना अपराध कर  श्रेणी  में आता है तथा मुख्यमंत्री सुक्खू व उनकी मित्र मंडली ने यह अपराध प्रदेश के चैपाल विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम इलाके कुपवी के टिककर गांव में अपने दौरे के दौरान किया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से जनता सरकार की कारगुजारी से त्रस्त हो चुकी है तथा मुख्यमंत्री जंगलों में पिकनिक मना रहे हैं और मित्रों के साथ क्षत प्रजाति के जंगली मुर्गे का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने वाइल्डलाइफ एक्ट तहत जिस जानवर व पक्षी के शिकार पर रोक लगाई हुई है, उसका शिकार करना अपराध माना गया है। उस जंगली मुर्गे को मुख्यमंत्री के डिनर मेन्यू में परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगली मुर्गे का शिकार और उसका सेवन वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत अपराध माना जाता है। कानून के मुताबिक, जंगली मुर्गा मारने पर सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसके बावजूद, मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उनके डिनर मेन्यू में जंगली मुर्गा शामिल होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया  निशान खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि डिनर में जंगली मुर्गा परोसा गया है तो क्या सरकार खुद को दोषी मानेंगी? उन्होंने कहा कि कभी कर्मचारियों का वेतन रोक कर, कभी समोसे की जांच करवाकर, कभी होटलों को बंद कर, कभी हिमाचल भवन को बेचे जाने पर तथा साथ की सरकार की दस झूठी गारंटियों लेकर देश भर में सुक्खू सरकार की किरकिरी हुई है, तथा अब जंगली मुर्गे को डिनर प्लेट पर परोस की सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रदेश का नाम देश भर में बदनाम किया है।

    No comments:

    Post a Comment