जिला कुल्लू की कई दुकानों के विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल गुणवत्ता पर नहीं उतरे खरे, लगाया 5,15,000/- रूपये का जुर्मान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, December 12, 2024

    जिला कुल्लू की कई दुकानों के विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल गुणवत्ता पर नहीं उतरे खरे, लगाया 5,15,000/- रूपये का जुर्मान।

     


    जिला कुल्लू में गत दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग जिला कुल्लू द्वारा कुल्लू बाजार, भून्तर, सैंज, ब्यासामोड, कटराई, बंजार, आनी, बजौरा आदि जगहों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जाँच के लिए गए थे जिनमें से मसाले, बादाम, काजू, पिस्ता, मूंगफली, दूध, सूजी, बूंदी, आटा और पौष्टिक औषधी इत्यादि शामिल थे जो कि जाँच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। सम्बंधित शिकायत पत्र जिला दण्डाधिकारी कुल्लू की अदालत में दायन् किए गए थे। उक्त अदालत द्वारा इन मामलों में 5,15,000/- रूपये (पांच लाख पन्द्रह हजार रूपये) का जुर्माना लगाया गया।

    No comments:

    Post a Comment