मण्डी में हर्षौल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, January 26, 2025

    मण्डी में हर्षौल्लास से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस, मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल बतौर मुख्यातिथि हुए शामिल।

     


    देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने की। उन्होंने मंडी के सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काऊट एंड गाइड्स की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत किए गए आकर्षक मार्च पास्ट को सलामी दी। शांडिल ने इंदिरा मार्केट परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी।



    No comments:

    Post a Comment