सरपारा के मलोवा जंगल मे आग बुझाते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर हुई मृत्यु - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, February 7, 2025

    सरपारा के मलोवा जंगल मे आग बुझाते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर हुई मृत्यु

     रामपुर की सरपारा पंचायत के मलोवा क्षेत्र में जंगल में आग लगने के कारण एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    ग्राम पंचायत के प्रधान मोहन लाल कपाटिया ने बताया कि शुक्रवार को दिन के समय जंगल में आग लगने की घटना हुई। इस दौरान तीला मणी नामक बुजुर्ग महिला जंगल की ओर गई थीं। आग की चपेट में आने के कारण वह जिंदा जल गईं। आग लगने पर महिला ने बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया। जब गांव के लोगों ने उनकी चीखें सुनीं, तो वे तुरंत जंगल की ओर दौड़ पड़े। लेकिन जब तक लोग महिला के पास पहुंचे, तब तक वह पूरी तरह से जल चुकी थीं। ग्राम प्रधान ने इस घटना की सूचना झाकड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, वन विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।


    सरपारा के मलोवा जंगल मे आग बुझाते हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर हुई मौत

    No comments:

    Post a Comment