श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी ने आपदा प्रभावित परिवारों को बाँटी राहत सामग्री - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, September 16, 2025

    श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी ने आपदा प्रभावित परिवारों को बाँटी राहत सामग्री

     


    निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत खरगा के गांव मेचका और खरगा में मंगलवार को श्रीखंड वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी ने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान संस्था की ओर से गूंज के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।


    सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि इस कठिन घड़ी में संस्था हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। आने वाले समय में भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा। उनका कहना है कि संस्था का संकल्प है कि प्रभावित लोग जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटें और इसके लिए टीम हर स्तर पर प्रयासरत रहेगी।

    No comments:

    Post a Comment