महिला आयोग का कड़ा रुख, आरोपी की वास्तविक उम्र की जांच रिपोर्ट तलब - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, November 10, 2025

    महिला आयोग का कड़ा रुख, आरोपी की वास्तविक उम्र की जांच रिपोर्ट तलब

     डी पी रावत।

    अखण्ड भारत (ABD) न्यूज।

    हमीरपुर जिले में महिला पर दुष्कर्म के प्रयास और तेजधार हथियार से हमले के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। घटना पर हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग और संबंधित एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।


    जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बताते हुए कार्रवाई की है, लेकिन स्थानीय लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आरोपी वास्तव में बालिग है और उसे जानबूझकर नाबालिग दिखाने की कोशिश की जा रही है।

    महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि आयोग इस मामले में आरोपी की वास्तविक उम्र की पुष्टि करवाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जांच की जाएगी कि आखिर किस आधार पर पुलिस ने आरोपी को नाबालिग माना।

    विद्या नेगी ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि किसी स्तर पर गलती पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



    No comments:

    Post a Comment