अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि आज 01 फरवरी 2026 को पूरे विश्व में श्रद्धा- लुओं द्वारा मनाया
जा रहा है इसी संबंध में आज डेरा सचखंड बल्लन में भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी नतमस्तक होने के लिए पहुंचे।
जहां पर डेरा सचखंड बल्लन के मौजूदा गद्दी नशीन श्रीमान 108 सतगुरु संत निरंजन दास महाराज जी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें डेरे की ओर से बक्शीश दे कर सम्मानित किया गया।
भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज के इस पंजाब दौरे पर दो मुख्य उद्देश्य से आए हैं जिनमें एक आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण और दूसरा डेरा सचखंड बल्लन में नतमस्तक होना और डेरा सचखंड बल्लन के मौजूदा गद्दी नशीन श्रीमान 108 सतगुरु संत निरंजन दास महाराज जी मुलाकात करना था।
भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा
मंच से संबोधित करते हुए कहा कि जय गुरुदेव धन धन गुरुदेव करते हुए डेरा सचखंड बल्लन के ट्रस्ट व संत गण का आदर किया गया।
No comments:
Post a Comment