अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज हिमाचल प्रदेश (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो जिसमें हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में कुछ श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच विवाद और कहासुनी होती दिखाई दे रही है। इस घटना के दौरान मंदिर परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ पोस्ट में विवाद की वजह VIP दर्शन व्यवस्था को बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के मुताबिक फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों और दोनों पक्षों के आरोपों को लेकर संबंधित प्रशासन या मंदिर प्रबंधन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
No comments:
Post a Comment