देव ढांक- शिव मंदिर- प्राकृतिक गुफा में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों का दिन भर लगा रहा ताँता| - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, March 11, 2021

    देव ढांक- शिव मंदिर- प्राकृतिक गुफा में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों का दिन भर लगा रहा ताँता|

    महेंद्र सिंह,विशेष ब्यूरो निरमंड
     *अखंड भारत दर्पण* 
    निरमंड कस्बे से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित देव ढांक- शिव मंदिर - प्राकृतिक गुफा में सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ उमड़ी|  हर वर्ष शिवपूजन के लिए आसपास के क्षेत्रों सहित रामपुर बुशहर कुमारसैन  करसोग व आनी से बड़ी संख्या में  भक्तजन
    जुटते हैं| पौराणिक कथाओं के अनुसार अनुसार भस्मासुर से बचने के लिए भगवान शिव शंकर ने स्वयं को पार्वती सहित इस प्राकृतिक गुफा में  छुपा लिया था और भूमिगत होकर श्रीखंड महादेव नामक स्थल पर प्रकट हुए थे|

    No comments:

    Post a Comment