महिला मंडल रैईवाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, March 8, 2021

    महिला मंडल रैईवाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

    लोकेश लक्की, ब्यूरो आनी
    (अखंड भारत दर्पण राष्ट्रीय समाचार पोर्टल)




    आज महिला मंडल रैईवाग की महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुखिया अतिथि के रुप में वार्ड सदस्य श्री गुरुदयाल ठाकुर ने शिरकत की।इसी के सात युवा प्रतिनिधि खंड आनी पंकज कुमार युवा मंडल प्रधान रैईवाग ज्ञानचंद,डाक विभाग कर्मचारी श्री मति लता देवी ,जलोड़ी फाटी के लंबर दार बेली राम,सेस राम विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
    वार्ड सदस्य श्री गुरुदयाल ने अपने विचार रखे कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस को मनाने का मुख्‍य मकसद महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। महिला मंडल प्रधान श्री मति प्रभा देवी ने भी अपने विचार रखे और कहा कि महिला मंडल रैईवाग हर एक सामाजिक कार्य में भाग लेती है। इस साल सभी महिलाएं नशा मुक्त अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे लोगों को ज्यादा से ज्यादा नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे।इस कार्य क्रम में महिला मंडल की सदस्य पूर्वा देवी,लता, प्रभा, उर्मिला,सुषमा,शांता,सुषमा, गीर देवी,कमला देवी,बेगी देवी,सीता देवी,तथा सभी गांववासी और युवा मंडल रैईवाग से सुनील,राजेश,ज्ञान चंद,पंकज आदि मौजूद रहे।