11 से 22 अगस्त तक प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे विद्यालय, मंत्रिमण्डल ने लिया फैसला। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, August 10, 2021

    11 से 22 अगस्त तक प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे विद्यालय, मंत्रिमण्डल ने लिया फैसला।

    मंगलवार शाम को प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना मामलों की रोकथाम के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमण्डल ने प्रदेश में 11 से 22 अगस्त तक विद्यालयों को विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय जाते रहेंगे ।
    प्रदेश में अब बाहरी राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दी गई है। रिपोर्ट न होने की स्थिति में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। साथ ही राज्य में अब 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ ही बसों के संचालन का फैसला लिया गया है। मंत्रिमण्डल का यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। 

    No comments:

    Post a Comment