1सितंबर से महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी- गोविन्द सिंह ठाकुर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, August 18, 2021

    1सितंबर से महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी- गोविन्द सिंह ठाकुर

    हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों में अगले माह 1 तारीख से नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। राज्य सचिवालय में मंगलवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मंत्रिमण्डल से मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र होते हैं, ऐसे में महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू करने का विचार किया जा रहा है।
    उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु के 88 फीसदी विद्यार्थियों को वैक्सीन भी लग चुकी है।

    16 अगस्त से महाविद्यालयों में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगनी शुरू हो गई हैं। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं एक सितंबर से शुरू होंगी। इन कक्षाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन जारी  रखने को लेकर शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूजीसी ने भी एक सितंबर से कक्षाएं लगाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस बाबत अंतिम निर्णय कोरोना संक्रमण के मामलों की स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment