डॉ रविंद्र नाथ टैगोर समाजिक कल्याण एवं नारी उत्थान संस्था ने रामपुर में किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, February 26, 2022

    डॉ रविंद्र नाथ टैगोर समाजिक कल्याण एवं नारी उत्थान संस्था ने रामपुर में किया एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।


    लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
    अखण्ड भारत दर्पण।
    26 फरवरी।
    शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह रामपुर बुशैहर में डा०रविन्द्र नाथ टैगोर सामाजिक कल्याण एवं नारी उत्थान संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने की ।जिसमें रामपुर तथा ननखड़ी दोनों विकास खंडों की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर में आनी तथा निरमण्ड की सात पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रही। इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक करना था खासकर महावारी के दिनों में । संस्था द्वारा यह अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया गया है तथा महिलाओं को  महावारी के दौरान कपड़ा न प्रयोग करके सैनेटरी नैपकिन प्रयोग करने के बारे में जागरूक करना है।
    इस प्रशिक्षण शिविर में सचिव सोमनाथ वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, हेल्थ एजुकेटर इन्द्रपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment