भाजपा आनी मण्डल ने संभाला पंजाब में सरकार बनाने का तकनीकी जिम्मा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, February 20, 2022

    भाजपा आनी मण्डल ने संभाला पंजाब में सरकार बनाने का तकनीकी जिम्मा।

    गुर दास जोशी।
    ब्यूरो रामपुर बुशहर।
    20 फरबरी।
    भारतीय जनता पार्टी आनी मण्डल ने पंजाब में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए तकनीकी सहयोग किया। भाजपा आनी मण्डल ने मण्डलाध्यक्ष के माध्यम से एक दिवसीय वार रूम के रूप में कार्य किया। इसमें भाजपा के सोशल मीडिया व आई टी विभाग ने पूरा मोर्चा संभाला। पंजाब राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव की पल -पल की जानकारी को तकनीकी सहायता से प्रस्तुत किया गया। इसमें आई टी विभाग कुल्लू के संयोजक आशिष शर्मा आनी मण्डल सोशल मीडिया विभाग से गुरदास जोशी, ममता चौहान, प्रवीण लता ठाकुर, राजेश कायथ व अन्य लोगों ने मोर्चा संभाला।

    No comments:

    Post a Comment