बाह्य सिराज क्षेत्र के आनी कस्बे में जिला स्तरीय आनी मेले की धूम मची है। मेले के तीसरे दिन लोग इसका खूब आनंद ले रहे हैं। बच्चे,नौजवान झूले में झूलने के लिए पंक्तियों में खड़े थे। इस बार मेले में बच्चों को बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है। मंच पर चालू कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शक दीर्घ पूरी तरह से खचा खच भरी थी।स्कूली बच्चों, महिला मंडलों ने दिन भर चिलचिलाती धूप में उत्साहपूर्वक अपनी अपनी प्रस्तुति दी। महिला मंडलों ने रस्साकसी प्रतियोगिता में भाग लिया। देव नृत्य को देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह देखते ही बनता। फेसबुक पेज लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान लोगों ने मेला कमेटी द्वारा किए गए प्रबंधों की भूरी भूरी प्रशंसा की है।
Tuesday, May 10, 2022
आनी कस्बे में जिला स्तरीय आनी मेले की धूम।
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment