भारतीय जनता पार्टी की बैठक का द्वितीय चरण निरमण्ड में सम्पन्न। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, May 8, 2022

    भारतीय जनता पार्टी की बैठक का द्वितीय चरण निरमण्ड में सम्पन्न।

    गुरदास जोशी।
    अखण्ड भारत दर्पण।
    8 मई।
    भारतीय जनता पार्टी की बैठक का द्वितीय चरण रविवार को निरमण्ड में सम्पन्न हुआ । जिसमें आनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक  किशोरी लाल साग़र , मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा , मण्डल उपाध्यक्ष जीवन चौहान ,  मण्डल महामंत्री  योगेश भार्गव , मण्डल महिला मोर्चा अंजना भारती , निरमण्ड विकास खंड के समिति अध्यक्ष  दिलीप ठाकुर , भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जय प्रकाश नड्डा के कुल्लू दौरे पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन मंत्री  ने कार्यकर्ताओं में चुनावी वर्ष के लिए नया जोश भी भरा।


    No comments:

    Post a Comment