चुनाव पर्यवेक्षक ने जांची चुनाव से संबंधित व्यवस्थाएं - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, October 26, 2022

    चुनाव पर्यवेक्षक ने जांची चुनाव से संबंधित व्यवस्थाएं


    आनी, 25 अक्तूबर।
    विधानसभा चुनावों के चलते आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए चुनाव आयोग की ओर से तैनात चुनाव पर्यवेक्षक राजीव रत्न ने मंगलवार को चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न व्यवस्थाएं जांची। नामांकन प्रक्रिया के बाद उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर/एसडीएम आनी नरेश वर्मा से विभिन्न मामलों पर फीडबैक भी लिया। इस मौके पर उन्होंनें चुनावी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक और शांतिपूर्वक निपटाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए।
    विधानसभा क्षेत्र के लिए तैनात चुनाव पर्यवेक्षक आनी स्थित विश्राम गृह में ठहरे हुए हैं। उनका मोबाइल नंबर 80911-27317 है। यदि किसी व्यक्ति को चुनाव से संबंधित किसी मामले पर पर्यवेक्षक से कोई बात करनी हो तो उनके उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा चुनाव से संबधित किसी मामले पर विश्राम गृह में सुबह 10 से 11 बजे के बीच नीजि तौर पर पर्यवेक्षक से मुलाकात भी कर सकते हैं।

    No comments:

    Post a Comment