हिमाचल प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी संघ की कमान देवेंद्र कुमार के हाथों में, बने राज्य अध्यक्ष। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, October 3, 2022

    हिमाचल प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी संघ की कमान देवेंद्र कुमार के हाथों में, बने राज्य अध्यक्ष।

    हिमाचल प्रदेश तहसील कल्याण अधिकारी संघ ने देवेंद्र कुमार को राज्य अध्यक्ष की कमान सौंपी है। देवेंद्र कुमार वर्तमान में तहसील कल्याण अधिकारी के पद पर निरमण्ड में कार्यरत है। ये शिमला जिले के रामपुर बुशहर के गांव देउठी से संबंध रखते है। इन्होंने दसवीं कक्षा की पढ़ाई राजकीय उच्च विद्यालय देउठी, बारहवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला(छात्र) रामपुर बुशहर से उतीर्ण की है। 
    इन्होंने B.Sc.(Hon)  पी.जी. कॉलेज रामपुर बुशहर से नॉन मेडिकल व  M.Sc(Hon) (chem) में पूरी की है।  ये अलाइड सर्विस  2015 बैच के अधिकारी है।
    कल्याण विभाग में इन्हें बहुत एक्टिव अधिकारी के रुप में जाना जाता है। ये जनता के सेवा में हमेशा तत्पर रहते है। ये सरकार की अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक सोशल मीडिया, न्यूज पेपर व कैंप लगाकर जनता तक शीघ्र अति शीघ्र पहुँचाते है ताकि जनता को इन योजनाओं का लाभ मिल सके ।

    No comments:

    Post a Comment