दिल्ली से भागी हुई उड़ीसा की लड़की को कुल्लू पुलिस ने किया परिजनों के हवाले। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, November 18, 2022

    दिल्ली से भागी हुई उड़ीसा की लड़की को कुल्लू पुलिस ने किया परिजनों के हवाले।

    उडीसा की रहने वाली लड़की जो दिल्ली में नौकरी करती थी पिछले एक महीने से दिल्ली से अपने घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई थी । लड़की के परिजनों ने उसे तलाश करने का हरसंभव प्रयास किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था । परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस में की थी लेकिन लड़की का कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था । ल़ड़की के परिजन उसे तलाश करते हुए कुल्लू मनाली पहुंच गए और जिला कुल्लू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मदद मांगी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने लड़की के परिजनों को लड़की की तलाश करने का पूर्ण आश्वासन दिया और साईबर सैल कुल्लू और मनाली पुलिस थाना के प्रभारी को लड़की की तलाश करने के आदेश दिए । साईबर सैल कुल्लू और मनाली पुलिस ने पिछली रात गुमशुदा लड़की को मनाली में ढूंढ निकाला और उसके परिजनों के हवाले किया ।

    No comments:

    Post a Comment