निरथ में खाई में गिरा टिप्पर , एक की मौत । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, November 19, 2022

    निरथ में खाई में गिरा टिप्पर , एक की मौत ।

    रामपुर के निरथ में NH-5 पर शुक्रवार को एक टिप्पर अनियंत्रित होकर 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई है जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान  संदीप (उम्र 22 वर्ष) पुत्र सोहन लाल गांव कुड़ीधर, तहसील रामपुर के रुप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान शशिपाल पुत्र शिव राम के रूप में हुई है। जिसे खनेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल देर रात एक टिप्पर सैंज से निरथ जा रहा था। इसी दौरान  टिप्पर अनियंत्रित हो कर करीब 80 मीटर खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को सड़क से गुजर रहे अनिल कुमार ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचित किया।

    वहीं, डीएसपी चंद्र शेखर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि टिप्पर खाई में गिरने की सूचना मिली थी। हादसे में एक युवक की मौत जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    No comments:

    Post a Comment