कुल्लू महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने खराहल मे पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, February 2, 2023

    कुल्लू महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने खराहल मे पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

    राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू महाविद्यालय इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन विभिन्न गतिविधियां की गई। एनएसएस के स्वयं सेवियों ने खराहल में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशी शर्मा ने बताया कि स्वयं सेवियों द्वारा खराहल में 50 पौधे रोपित किए। उन्होंने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण करना व देखभाल करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। 
    इसके साथ ही एक अकादमिक सत्र में रिसोर्स पर्सन प्रो. दूनी चंद ने स्वयं सेवियों को व्यवसायिक नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी और चर्चा की। उन्होंने स्वयंसेवियों को जानकारी देते हुए बताया कि जीवन में कभी तनावपूर्ण नहीं रहना है और अपने कार्यों को एकाग्रता पूर्ण करना है।
    दूसरे सत्र में रिसोर्स पर्सन डॉ हेमा शर्मा ने स्वयं सेवियों को मानसिक स्वास्थ्य और जीवन कौशल के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में स्वेयं सेवियों को खेल, परेड, सफाई सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि गतिविधियां भी करवाई जा रही है। 
    इस दौरान एनएसएस कुल्लू कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुमित ठाकुर, अध्यक्ष रविन्द्र राणा तथा अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment