मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्रिब्यून रियल एस्टेट एक्सपो-2023 का किया शुभारम्भ। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, June 17, 2023

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ट्रिब्यून रियल एस्टेट एक्सपो-2023 का किया शुभारम्भ।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को ट्रिब्यून रियल एस्टेट एक्सपो-2023 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने डिवेलपर के साथ बातचीत भी की और ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।
    इस एक्सपो में लगभग 15 डिवेलपर, प्रमोटर तथा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भाग ले रहे हैं।
    इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, ट्रिब्यून ट्रस्ट के अध्यक्ष एन.एन.वोहरा, उपायुक्त आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    No comments:

    Post a Comment