मनाली में अभिनेता सोनू सूद ने एक युवक से खरीदी स्ट्रॉबेरी। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, June 29, 2023

    मनाली में अभिनेता सोनू सूद ने एक युवक से खरीदी स्ट्रॉबेरी।

     

    मनाली संवाददाता।

    बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों शूटिंग के लिए मनाली और लाहौल की हसीन वादियों में आए है। शूटिंग के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवती भी आई हैं। शूटिंग पिछले दो हफ्तों से चल रही है।  

    उनका मनाली में स्ट्रॉबेरी बेचकर आजीविका कमाने वाले बिहार के एक युवक के साथ वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।  सोनू सूद ने बिहार के गया जिले के सूरज कुमार से पूछा कि वह एक दिन में कितनी स्ट्रॉबेरी बेचता है। घर में माता-पिता से बात होती है और क्या वह घर के लिए पैसे भेजता है?

    इसके बाद अभिनेता ने युवक के पास मौजूद स्ट्रॉबेरी के सभी बॉक्स खरीद लिए। इससे पहले मनाली में व्यायाम करते व ट्रैक्टर चलाते हुए भी अभिनेता का वीडियो वायरल हुआ था।


    No comments:

    Post a Comment