मोदी सरनेम मानहानि मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को दी राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, July 4, 2023

    मोदी सरनेम मानहानि मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी को दी राहत, दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक।

    मोदी सरनेम मानहानि  मामले में मुश्किलों में फंसे राहुल गांधी को मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।
    हाईकोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को राहत देते हुए उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्यवाही करने पर रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 16 अगस्त को होगी।

    बता दें कि राहुल गांधी ने साल 2019 में कर्नाटक में जनसभा के दौरान अपने एक बयान में कहा था कि ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी ही क्यों है?’ राहुल गांधी के बयान के बाद उनके खिलाफ देश में अलग-अलग जगह मानहानि के मुकदमे दर्ज हुए थे। राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में सुनवाई हुई।

    सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने याचिका दायर करने वाले प्रदीप मोदी को जवाब पेश करने का निर्देश दिया। साथ ही अदालत ने राहुल गांधी को राहत देते हुए अगली सुनवाई तक किसी भी दंडात्मक कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

    No comments:

    Post a Comment