जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा 25 व्यक्तियों व 18 ट्रेकर्ज़ को पहुंचाया सुरिक्षत स्थानों पर । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, July 12, 2023

    जिला प्रशासन किन्नौर द्वारा 25 व्यक्तियों व 18 ट्रेकर्ज़ को पहुंचाया सुरिक्षत स्थानों पर ।

    उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने बुधवार को जानकारी दी कि जिला किन्नौर के भावा वैली के कारा क्षेत्र में लगभग 28 व्यक्तियों के फसे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी जिसके उपरान्त पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी व होमगार्ड के बचाव दलों को शीघ्र भेजा गया।
    उन्होंने कहा कि कारा में 28 व्यक्ति मवेशियों सहित फसे हुए थे, जिनमें से 8 व्यक्ति ज्यूरी प्रजनन केंद्र, 04 ककस्थल फाॅर्म, 03 नाथपा के निवासी और 10 भावा घाटी के निवासी थे जिन्हें सुरक्षित मूलिंग गांव पहुंचाया गया है तथा 03 व्यक्ति कारा में मवेशियों की देख-रेख के लिए रूके हैं जिन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है।
    इसके अतिरक्ति इंडिया हाईक्स की ट्रैकर टीम के 18 व्यक्तियों को भी काफनू बेस में सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है।

    No comments:

    Post a Comment