श्रीखण्ड महादेव यात्रा पर चोरी छिपे जा रहे एक श्रद्धालु की मौत। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, July 4, 2023

    श्रीखण्ड महादेव यात्रा पर चोरी छिपे जा रहे एक श्रद्धालु की मौत।

    उत्तर भारत की कठिनतम धार्मिक श्रीखण्ड महादेव इस साल अधिकारिक  तौर पर 7 जुलाई से शुरू हो रही है। लेकिन कुछ श्रद्धालु  यात्रा शुरू होने से पूर्व ही चोरी छिपे यात्रा पर निकल रहे है। कठिनतम रास्तों पर प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनदेखी के चलते कई श्रद्धालुओं को प्रति वर्ष अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
    ताज़ा मामले में चोरी छिपे यात्रा पर निकले एक श्रद्धालु की भीमडवारी में मौत हो गई है। 
    मृतक की पहचान राहुल शर्मा पुत्र ठाकुर दास गांव व डाकघर कोटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम निरमण्ड मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा आधिकारिक तौर पर 7 जुलाई से श्रीखण्ड महादेव यात्रा शुरू होगी। लेकिन इसके बावजूद लोग चोरी छुपे प्रशासन को बिना बताए श्रीखण्ड महादेव यात्रा पर निकल रहे हैं।जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।

    No comments:

    Post a Comment