मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने थुनाग में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, July 13, 2023

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने थुनाग में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा।

    मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने वीरवार को मण्डी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग उपमण्डल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लिया।  इस मौके पर मुख्यमंत्री ने थुनाग में बाढ़ प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को थुनाग के साथ बहते नाले के तटीयकरण के भी निर्देश दिए ताकि भविष्य में इस तरह की आपदा से बचाव किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस परिवार का मकान बाढ़ में बह गया है, उसे सरकार की ओर से सुरक्षित स्थान पर मकान के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी।

     उन्होंने स्थानीय प्रशासन को बाजार से मलबा शीघ्र हटाने के भी निर्देश दिए।  इस दौरान उन्होंने थुनाग बाजार में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद प्रभावितों से बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार इस विपदा की घड़ी में  प्रभावितों परिवार के साथ है। उनके पुनर्वास के लिए हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment