Una News: प्रतिबंधित दवाइयों के आरोपियों को तीन दिन का और रिमांड - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, September 19, 2023

    Una News: प्रतिबंधित दवाइयों के आरोपियों को तीन दिन का और रिमांड

    गगरेट (ऊना अंकुश शर्मा )। गगरेट में पुलिस की ओर से पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाइयों के चार आरोपियों को सोमवार को फिर से न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने फिर से सभी चारों आरोपियों को तीन दिन के और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
    एंटी नारकोटिक्स टीम एवं पुलिस कि नशे के खिलाफ कार्रवाई से गगरेट में नशा माफिया पर कड़ा प्रहार किया गया। क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आई प्रतिबंधित दवाइयों कि दो खेप में लगभग 53,000 से ज्यादा दवाइयां गगरेट में पकड़ी गई। यही नहीं मुख्य आरोपी के घर भी पुलिस ने दबिश देकर 210 बोतल अंग्रेजी शराब की जब्त कर उसकी पत्नी पर भी आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि प्रतिबंधित दवाइयों के आरोपियों को फिर से तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। जल्द ही अन्य तथ्य भी सामने आएंगे।


    No comments:

    Post a Comment