अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियों से टकराई स् निजी स्कूल बस, 5 छात्र हुए घायल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, September 20, 2023

    अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियों से टकराई स् निजी स्कूल बस, 5 छात्र हुए घायल।

    जिला मण्डी में एक सड़क हादसा पेश आया है. जानकारी के अनुसार पंडोह के साथ लगते सांबल के पास एक निजी स्कूल की बस सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियों से  जा टकराई । इस हादसे में पांच छात्र घायल हुए हैं। घायलों का जोनल अस्पताल मण्डी में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार नोबल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की बस (HP65-5280) सड़क किनारे खड़ी स्कार्पियों (HP01M-3208) से टकरा गई। जिसके बाद बस गाड़ी को घसीटती हुई काफी दूरी तक ले गई। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। इस स्कूल बस में लगभग 25 छात्र सवार थे।
    बड़ी बात तो यह है कि बस में कोई अटेंडेंट भी मौजूद नहीं था। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इस बाबत पुलिस को सूचित किया। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। पुलिस चौकी पंडोह के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

    No comments:

    Post a Comment