जालंधर जिला में बारिश के दौरान गिरी छत, बुजुर्ग महिला घायल , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, September 18, 2023

    जालंधर जिला में बारिश के दौरान गिरी छत, बुजुर्ग महिला घायल ,


    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : पंजाब में रविवार सुबह से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। अधिकतर शहरों में मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिला जालंधर में इसी बारिश के कारण फिल्लौर में नूर महल रोड मोहल्ला रविदासपुरा में रामप्यारी नामक विधवा बुजुर्ग महिला के घर की छत गिर गई, जिसके कारण वह बुजुर्ग महिला घायल हो गई। गांव के लोगों ने बुजुर्ग महिला की चीख सुनी और उसे घर की छत के मलबे के नीचे से उसे बाहर निकाला। पीड़ित महिला रामप्यारी के मुताबिक, वह इस घर में अकेली रहती है। उसकी कोई संतान नहीं है और उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। अचानक ही यह घटना हुई और छत महिला के ऊपर ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से महिला का घर बनवाने की मांग की है।

     
     

    No comments:

    Post a Comment